पाकिस्‍तान की जेल से घर लौटे प्रहलाद, फूलमालाओं से हुआ स्‍वागत

गौरझामर
 पाकिस्तान की जेल से 23 साल बाद रिहा होकर सागर जिले के प्रहलाद सिंह घर लौट आए। प्रहलाद सिंह के गांव घोषी पट्टी में जश्न का माहौल था। लोग सुबह से ही प्रहलाद के स्वागत के लिए उत्साहित थे। गांव में लोगों ने फूलमालाएं तैयार की और आने पर प्रहलाद का गर्मजोशी से स्‍वागत किया।प्रहलाद सिंह के बड़े भाई बलराम सिंह के अनुसार प्रहलाद को लेने के लिए छोटे भाई वीर सिंह राजपूत पुलिस के साथ अटारी बार्डर गए थे।

परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं

प्रहलाद के लौटने की खबर से उनकी भाभियों ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि हमारे देवर वापस आएंगे, लेकिन यह हमारी खुशकिस्‍मती है कि वह अपने घर वापस आ गए हैं। वहीं प्रहलाद के दूसरे भाई केशव सिंह का कहना है कि हमारा भाई 23 साल पहले गायब हो गया था। तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वह बार्डर पार पहुंच गया होगा।

सागर/गौरझामर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। पाकिस्तान की जेल से 23 साल बाद रिहा होकर सागर जिले के प्रहलाद सिंह घर लौट आए। प्रहलाद सिंह के गांव घोषी पट्टी में जश्न का माहौल था। लोग सुबह से ही प्रहलाद के स्वागत के लिए उत्साहित थे। गांव में लोगों ने फूलमालाएं तैयार की और आने पर प्रहलाद का गर्मजोशी से स्‍वागत किया।प्रहलाद सिंह के बड़े भाई बलराम सिंह के अनुसार प्रहलाद को लेने के लिए छोटे भाई वीर सिंह राजपूत पुलिस के साथ अटारी बार्डर गए थे।

परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं

प्रहलाद के लौटने की खबर से उनकी भाभियों ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि हमारे देवर वापस आएंगे, लेकिन यह हमारी खुशकिस्‍मती है कि वह अपने घर वापस आ गए हैं। वहीं प्रहलाद के दूसरे भाई केशव सिंह का कहना है कि हमारा भाई 23 साल पहले गायब हो गया था। तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वह बार्डर पार पहुंच गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *