असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 21 जिलों के 3.63 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित 

गुवाहाटी
असम में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति और भी बिगड़ गई है। बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली की रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ की चपेट में 21 जिलों में 950 से ज्यादा गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और बारिश की वजह से असम में 3,63,135 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य 30 अगस्त तक 44 राहत शिविर खोले गए हैं। जहां बाढ़ पीड़ित आराम से रह सके। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला असम में लखीमपुर है। जहां 1.3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वबीं दूसरा सबसे प्रभावित जिला माजुली है, जहां 65 हजार लोग पीड़ित है। तीसरी जिला दरांग है, जहां बाढ़ से लगभग 41 हजार लोग प्रभावित हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *