दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूल 1 सितंबर से वापस खुलने को लेकर तैयार नहीं 

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर से स्कूल वापस खुलने जा रहे हैं। जिसको लेकर सोमवार को डीडीएमए ने आदेश जारी करने के साथ ही दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं, लेकिन दिल्ली के कई निजी स्कूल फिलहाल 1 सितंबर से वापस शुरू होने को लेकर तैयार नहीं है। इन स्कूलों ने परीक्षाओं समेत वापस शुरू होने के लिए तैयारियों को इसकी वजह बताई है।

दिल्ली में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारियों को लेकर दक्षिणी दिल्ली के एक प्रमुख स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि उनके स्कूल में छात्रों की आंतरिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। जिसको लेकर ऑनलाइन परीक्षा कार्य्रकम तैयार हो गया है। ऐसे में फिलहाल 1 सितंबर से स्कूल खोलना संभव नहीं है। वहीं द्वारका स्थित मांउट कार्मेल स्कूल प्रशासकों का कहना है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर है। स्कूल खोले जाने के सरकार के फैसले का वह स्वागत करते हैं, लेकिन वह कुछ समय इंतजार करना चाहते हैं। जिससे वह स्कूल खोलने की तैयारियों व काेरोना संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एक ठोस योजना बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *