मुख्यमंत्री चौहान ने रोपा कदम्ब का पौधा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में आज कदम्ब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। कदम्ब को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदम्ब के फूलों का अपना महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है। राधा-कृष्ण की अनेक लीलाओं का इसी वृक्ष के सुगन्धित वातावरण में होने का उल्लेख भी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *