बीएड के लिए एक से 12 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन

 मुजफ्फरपुर 
बीएड में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र एक से 12 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद 13 सितंबर से छात्रों की काउंसिलिंग शुरू होगी। बीएड की काउंसिलिंग पहली बार ऑनलाइन होगी। इसके लिए छात्रों को विवि या कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। छात्रों को बीएड की वेबसाइट पर जाकर काउंसिलिंग करानी होंगी। बीएड परीक्षा के राज्य नोडल अफसर डॉ. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

बीआरए बिहार विवि में बीएड के 6200 सीटों पर दाखिले की दौड़ होगी। विवि में 60 बीएड के कॉलेज हैं। दाखिले लेने के लिए ये कॉलेज तैयार हो गये हैं। हालांकि, कुछ कॉलेज संचालकों का कहना है कि काउंसिलिंग इस बार नए तरीके से की जा रही है। उन्हें इस बारे में अब तक पूरी जानकारी नहीं दी गई है। नोडल विवि को कॉलेजों को भी काउंसिलिंग और एडमिशन के बारे में जानकारी देनी चाहिए थी।

12 कालेजों का दे सकते हैं ऑप्शन : राज्य नोडल अफसर ने बताया कि छात्र बीएड में नामांकन के लिए 12 कॉलेजों का विकल्प काउंसिलिंग में दे सकते हैं। परीक्षार्थियों को मेरिट के अनुसार उन्हें कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। वेबसाइट पर विश्वविद्यालय वार कॉलेजों के नाम अपलोड हैं। इनमें से ही छात्रों को कॉलेज का नाम चुनना है। बिहार विवि का छात्र चाहे तो पटना विवि के बीएड कॉलेज का च्वाइस दे सकते हैं। मुजफ्फरपुर के 16500 छात्रों ने बीएड की परीक्षा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *