आकाश चोपड़ा ने बताया, इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और जो रूट के बीच क्या है बड़ा अंतर

नई दिल्ली 
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब काफी रोमांचक हो गई। भारत ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत हासिल की जबकि मेजबान इंग्लैंड की टीम ने लीडस में खेले गए तीसरे टेस्ट में वापसी करते हुए जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबर कर ली। वहीं, बर्मिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। दोनों देशों के बीच चौथा टेस्ट मैच दो सितंबर से किंग्सटन ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट अब तक सीरीज में टीम के लिए बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक सीरीज में बड़ा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कोहली और रूट के बीच के अंतर का खुलासा किया है। रूट पिछले तीन मैचों में 126.75 की औसत से 507 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है जबकि कोहली ने अब तक केवल 124 रन ही बनाए हैं। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ' दोनों कप्तानों के बीच रनों में अंतर है। जो रूट जहां पांच सौ से ज्यादा रन बना चुके हैं और पता नहीं कहां पहुंच गए है साथ ही वो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे तो वहीं विराट कोहली रन बनाने के तरीकों के बारे में पता लगा रहे हैं और उनके लिए ये आसान भी नहीं लग रहा है।'

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि कोहली के रन नहीं बनाने से उनके आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। उन्होंंने कहा, ' मुझे लगता है कि आप जहां से शुरू कर रहे हैं, आत्मविश्वास से बहुत फर्क पड़ता है। भारत की आखिरी टेस्ट सीरीज भारत में इंग्लैंड के खिलाफ थी। वे कठिन पिचें थीं, केवल रोहित शर्मा एक बल्लेबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ सकते थे, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन से एक-एक शतक, लेकिन यहां इसके बारे में है। वह (जो रूट) अपने ही जोन में है जैसे विराट कोहली 2018 में थे। हर महान खिलाड़ी, जो लंबे समय तक खेलता है, हमेशा ऐसे दौर से गुजरता है जब आप या तो बैंगनी पैच में आ जाते हैं या आप केवल रन बनाने के तरीकों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय विराट कोहली यही कर रहे हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *