मुख्यमंत्री चौहान ने दी स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो पैरा ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण और रजत पदक दिलवाने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से पदक प्राप्त कर भारत का गौरव बढ़ाया है।

उल्लेखनीय है कि पैरा ओलिंपिक में आज भारत को 2 पदक मिले हैं, जिसमें भारत को मिला पहला गोल्ड पदक शामिल है। अवनि लखेरा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में  पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता। इसी तरह योगेश कठुनिया को डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में सिल्वर पदक मिला है।

मुख्यमंत्री चौहान ने विजेताओं को बधाई दी है। पुरूषों की ऊँची कूद टी-47 वर्ग में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीता। पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा में देव  झांझारिया ने रजत और सुंदर एस गुर्जर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कल ही टेबल टेनिस में भी कु. भाविना बेन पटेल के श्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत को रजत पदक मिला है। अपने खेल के प्रति कर्मठता और परिश्रम से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की और देश का मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज का दिन पैरा ओलिंपिक खेलों में भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन है। यह उपलब्धियाँ  हर्ष बढ़ाने वाली हैं। खिलाड़ियों की मेहनत और तप से भारत का शीश और ऊँचा हुआ है। खिलाड़ी राष्ट्र को गौरवान्वित करते रहें, देश की शुभकामनाएँ इनके साथ हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समस्त खेल प्रेमियों को भी हृदय से बधाई देता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *