जिले में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितम्बर तक मनाया जायेगा

मुरैना
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एडी शर्मा ने बताया कि मुरैना जिले में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2021 तक मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि मृत्यु के 06 घंटे के अंदर नेत्रदान की सुविधा घर पर ही निःशुल्क दी जाती है। नेत्रदान के लिए आमलोगों से अपील की गई है कि आंखों का दान करके किसी को जिन्दगी दे सकते हैं। किसी का जीवन रोशन करने के लिए नैत्रदान अवश्य करें, जिससे किसी की जिन्दगी रोशन हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *