राज्यपालपटेल नेमहाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये

उज्जैन
राज्यपालमंगुभाई पटेल ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरानमहाकालेश्वर मंदिर पहुँचकरमहाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन की और आरती में सम्मिलित हुए। पूजन-अभिषेक मंदिर के पुजारी पं. संजय शर्मा एवं पं. प्रमोद शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा राज्यपाल का स्वागत कर स्मृति-चिन्ह भेंट किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन उत्तर विधायकपारस जैन एवं मंदिर प्रबंध समिति की सहायक प्रशासक सुश्री पूर्णिमा सिंघी,मूलचंद जूनवाल,प्रतीक द्विवेदी व अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

सांदीपनि आश्रम में दर्शन किए
राज्यपालमंगुभाई पटेल ने उज्जैन में महर्षि सांदीपनि आश्रम मेंकृष्ण पाठशाला में उनके गुरु महर्षि सांदीपनि व्यास और भगवानकृष्ण,सुदामा औरबलराम के दर्शन कर पूजन-अर्चन की। पूजन-अर्चन आश्रम के पं. रूपम व्यास, पं. राजू गुरु चोटीवाला और पं. राहुल व्यास द्वारा संपन्न कराया गया।

राज्यपालपटेल ने सांदीपनि आश्रम में स्थितकुंडेश्वर महादेव औरसर्वेश्वर महादेव के भी दर्शन किए। राज्यपालपटेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *