मुख्यमंत्री चौहान ने दुष्यंत कुमार की धर्मपत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के प्रख्यात कवि और गज़लकार स्व. दुष्यंत कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती राजेश्वरी दुष्यंत के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर श्रीमती राजेश्वरी दुष्यंत कुमार की आत्मा की शांति एवं परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
