सेना खरीदेगी 14,000 करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल और हेलिकॉप्टर, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी बड़ी ताकत

नई दिल्ली
मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने 14,000 करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल और हेलिकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया है। मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना आकाश-एस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दो रेजिमेंट और 25 उन्नत हल्के हलिकॉप्टर (एएलएच) की खरीदारी करेगी। इसके लिए सरकार के पास कुल 14000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।

सरकारी सूत्रों ने एएनआई ने बताया कि भारतीय सेना ने प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय के पास भेज दिया है। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी भी मिल सकती है। उम्मीद किया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही इस संबंध में एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि आकाश-एस मिसाइल एक स्वदेशी हथियार के साथ-साथ यह आकाश मिसाइल प्रणाली का एक नया संस्करण है।

30 किमी दूर से दुश्मनों का करेगा खात्मा
आकाश-एस 25-30 किमी दूर से ही दुश्मनों के विमान और क्रूज मिसाइल को निशाना बनाने में सक्षम है। खास बता यह है कि यह मिसाइल लद्दाख जैसे अत्यधिक ठंड के मौसम में दुश्मनों को जवाब देने में सक्षम हैं। ऐसे में आकाश-एस मिसाइल चीन और पाकिस्तान की सीमाओं के साथ पहाड़ी और अन्य क्षेत्रों में भारतीय सेना की सभी आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।
 
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित यह मिसाइल प्रणाली पहले से ही बलों के साथ सेवा में है और आने वाले दिनों में और अधिक उन्नत संस्करणों को सेवाओं में शामिल करने की योजना है। DRDO ने हाल ही में आकाश मिसाइल प्रणालियों के आकाश- नई पीढ़ी के संस्करण का भी परीक्षण किया है। बता दें कि सेना अपने विमानन स्क्वाड्रनों के लिए 25 एएलएच ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर खरीदने पर भी विचार कर रहा है। भारतीय सेना की सूची में ऐसे कई हथियार और उपकरण शामिल हैं जिसका निर्माण देश में ही किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *