ACS के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने ऑफिस में गोली मारी, छुट्टी के दिन रिवाल्वर लेकर पहुंचे थे सरकारी दफ्तर

लखनऊ  
यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। यहां अपर मुख्य सचिव (ACS) रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने खुद को गोली मार ली है। उन्होंने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में पहले लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया। फिलहाल घटना के कारणों पर कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस जांच की बातें कह रही है। छुट्टी के दिन रिवाल्वर लेकर दफ्तर आना चर्चा की विषय बना हुआ है। रजनीश दुबे नगर विकास के अपर मुख्य सचिव हैं।

बताया जा रहा है कि कृष्ण जन्माष्टमी के कारण सचिवालय में छुट्टी थी। इसके बाद भी बापू भवन स्थित दफ्तर में विश्वंभर पहुंचे थे। यहां आठवें फ्लोर के रूम नम्बर 824 में दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग कमरे में पहुंचे तो विश्वंभर दयाल खून से लथपथ थे। घटना की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई और उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया।

कुछ देर में स्थानीय पुलिस के साथ ही ही कई सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की एक टीम उनके बापू भवन स्थित दफ्तर पर भी गई है। बापू भवन का मेन गेट मीडिया के लिए बंद कर दिया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस घटना के समय मौजूद लोगों से पूरी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे क्या कारण थे। इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *