कृष्ण जन्माष्टमी पर दो लाख लोगों को घर के लिए 1341.17 करोड़ रुपये , यूपी में कोई नहीं रहेगा बेघर: सीएम योगी

लखनऊ
अपना घर का सपना संजोने वालों के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ अवसर यादगार हो गया। खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के 02 लाख 853 लोगों को घर बनाने के लिए 1341.17 करोड़ की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 तक "सबको आवास" का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 40 लाख शहरी गरीबों के 'घर' का सपना पूरा हुआ है। यह काम तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में सूबे के 650 से अधिक नगरीय निकायों से 50 हजार से अधिक लोग जुड़े थे। कार्यक्रम में पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 98,234 लोगों को पहली क़िस्त, 34,369 को दूसरी और 68,250 लाभार्थियों को तीसरी क़िस्त मिली। सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि भेजते हुए सीएम ने कहा कि एक समय था कि जब एक प्रधानमंत्री कहते थे कि वो दिल्ली से रुपये 100 भेजते हैं और आम आदमी को रुपये15 मिलता है, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक की मदद से ऐसी व्यवस्था कर दी है, जिससे रुपये 100 के रुपये 100 लाभार्थी को मिल रहा है। आवास के लिए पैसे चाहिए या व्यवसाय के लिए लोन, अगर आप अर्हता पूरी करते हैं तो बिना सिफारिश, बिना घूस, पूरी मदद मिलनी तय है। और अब तो बैंक जाने की भी जरूरत नहीं, गांव-गांव में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट-सखी तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *