न्यूजीलैंड में फाइजर वैक्सीन से मौत का पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि

वेलिंगटन
न्यूजीलैंड में सोमवार को फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने के बाद एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि देश में फाइजर वैक्सीन से जुड़ी यह पहली मौत है। इसकी जानकारी न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है। बता दें कि इस घटना के बाद सरकार ने एक स्वतंत्र कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षा निगरानी बोर्ड को मौत की वजह का सही कारण बताने को कहा था। इसके बाद बोर्ड ने हर स्तर से जांच की और माना कि महिला की मौत वैक्सीन के साइड इफेक्ट से ही हुई है। सरकार ने फिलहाल महिला की उम्र नहीं बताई है।

बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में माना कि महिला की मौत मायोकार्डिटिस के कारण हुई थीऔर इसकी वजह फाइजर की कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स हैं। मायोकार्डिटिस एक तरह से हृदय की मांसपेशियों की सूजन है जिसमें रक्त को पंप करने के लिए शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं और दिल की धड़कन भी घट-बढ़ सकती है। हालांकि बोर्ड ने यह भी नोट किया कि हो सकता है कि महिला को अन्य चिकित्सा समस्याएं भी हो सकती हैं जो कि टीकाकरण के बाद बढ़ गई हों।

वहीं इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने फाइजर से इस मामले पर जवाब मांगा है। उधर फाइजर की मीडिया टीम ने इसपर तुरंत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *