एमपी में रेलवे की टावर वैगन को लोगों ने धक्‍का लगते वीडियो वायरल

हरदा
मध्य प्रदेश के टिमरनी स्टेशन पर अजीबो-गरीब वाकया हुआ. यहां लोगों को ट्रेन को धक्का लगाकर दूसरे ट्रैक पर ले जाना पड़ा. इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया. यह वीडियो अब वायरल हो गया है. घटना इटारसी-हरदा के बीच आने वाले टिमरनी स्टेशन के पास की है. टिमरनी स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के अंतर्गत आता है. इस काम के लिए 40 से ज्यादा लोगों का इस्तेमाल किया गया.

दरअसल, टिमरनी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक और इलेक्ट्रिक लाइन का मेंटनेंस करने वाली टावर वैगन में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक खराबी आ गई. वैगन केवल आगे जा पा रही थी. तकनीकी खराबी की वजह से पीछे नहीं जा पा रही थी. इस बीच ट्रैक पर दोपहर 1.45बजे इटारसी की ओर से 01062 पवन एक्सप्रेस भी आ गई. उसे एक किलोमीटर दूर खड़ा किया गया. आनन-फानन में मालगाड़ी में सामान ढो रहे मजदूरों को बुलाया गया और वैगन को धक्का देकर ट्रैक से हटाया गया. पवन एक्सप्रेस को 4.45 बजे के बाद रवाना किया जा सका.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *