कोलकाता,लखनऊ,पुणे के बीच इंडिगो की हवाई सेवा सितंबर से

रायपुर
त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए विमानन क्षत्र के कंपनी इंडिगों के द्वारा सितंबर से अक्टूबर तक के लिये कोलकाता,लखनऊ और पुणे सेक्टर के मध्य विमानों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। कोलकाता के लिये जहां यह दूसरी फ्लाईअ होगी वहीं कोरोना काल से लखनऊ सेक्टर में बंद हुई फ्लाईट फिर से शुरू की जा रही है। पूणे से भी यात्रियों के निरंतर आवागम को देखते हुए इस सेक्टर को भी हवाई मार्ग से जोूड़ा गया है।

शहर के प्रमुख ट्रैवल्स व्यवसायी कीर्ति व्यास ने यह बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए उन्होंने लगातार विमानन कंपनियों के पास इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए पत्र लिखे थे जिस पर इंडिगो इन सेक्टरों में अपनी फ्लाईट सितंबर माह से शुरू करने जा रहा है।

पुणे के लिए 16 सितंबर से उड़ान
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई321 रायपुर से पुणे के लिए 16 सितंबर से सप्ताह में चार दिन यानि मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट सुबह 10 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी और 11.45 बजे पुणे पहुंचेगी। रायपुर से पुणे फ्लाइट भी 30 अक्टूबर तक चलेगी।

कोलकाता की नई फ्लाइट एक सितंबर से
एक सितंबर से शुरू होने जा रही इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6ई7308 रायपुर से कोलकाता के लिए हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट रायपुर से सुबह 9.05 बजे उड़ान भरेगी और 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर से लखनऊ और रांची का भी कनेक्शन हो जाएगा।

लखनऊ से रायपुर के लिए फ्लाइट दो से
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रायपुर-लखनऊ-रायपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा रही है। यह दो सितंबर से शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट क्रमांक 6ई123 लखनऊ से रायपुर के लिए सुबह 10.55 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 12.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6 ई 124 रायपुर से लखनऊ के लिए दोपहर 1.05 बजे उड़ान भरेगी और 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *