पूर्व विधायक के भतीजे की दिन दहाडे हत्या

गरियाबंद
रूपयो के लेनदेन को लेकर महासमुंद के पूर्व विधायक के भतीजे की आरोपी व्यापारियो ने दिन दहाडे हत्याकर फरार हो गये। पुलिस आरोपियो की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चन्द्राकर के भतीजे संदीप चन्द्राकर की रविवार को प्रात:11- 12 बजे के बीच फिंगेश्वर के मछली ट्रेडिंग व्यापारियो द्वारा मृतक संदीप चन्द्राकर की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है इनके बीच पैसो लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते संदीप को अपनी जान गंवानी पडी ।

सोरिद खुर्द निवासी संदीप चन्द्राकर का मछली ट्रेडिंग व्यापारी के साथ पैसों का लेनदेन चलते रहता था । सूत्रों के अनुसार मछली ट्रेडिंग व्यापारियों ने मृतक संदीप चन्द्राकर से मोबाईल के माध्यम से बातचीत कर नदी मोड घटनास्थल पर बुलाया। जहा आरोपियो ने उसकी हत्या की पूर्व योजना  बनाकर रखी थी। संदीप के वहा आते ही आरोपियो ने  वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *