कल होगा कुशाभाऊ जन्मशती वर्ष में सालभर चलने वाले कार्यक्रम का ऐलान

भोपाल
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में साल भर चलने वाले संगठनात्मक कार्यक्रम का ऐलान पार्टी सोमवार को करेगी। ठाकरे की जयंती पर 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में आदरांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। आज दिन में साल भर चलने वाले संगठन पर्व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। कल से पार्टी उनका जन्मशताब्दी वर्ष संगठन पर्व के रूप में मनाने की तैयारी में है।

 ठाकरे की जयंती पर सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत स्व. ठाकरे के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रदेश कार्यालय में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ इसके बाद होगा। सभी जिला केन्द्र इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक मंडल एवं बूथ केन्द्रों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं स्व. ठाकरे को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। पिछले दिनों हुई संगठन की कामकाजी बैठक में इस पर निर्णय लिया गया था।  पार्टी द्वारा आयोजित जन्मशती समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खासतौर पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और पार्टी के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *