आरपीएफ ने छापे में 32 दलालों से बरामद किए गए 6 लाख 50 हजारके रेल टिकट

बिलासपुर/रायपुर
भारतीय रेलवे द्वारा रेल यात्रियों को आरक्षित बर्थ/ सीट के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कई प्रकार की सुविधाएँ दी गई है । बिना रेलवे स्टेशन गए अपने आसपास ही कंप्यूटर एवं मोबाइल के माध्यम से यात्रा टिकट बूक करने हेतु ई-टिकट की सुविधा भी इन्ही में से एक है । इस सुविधा का लाभ भी रेल यात्रियों को मिल रहा है एवं इसे कम समय में काफी लोकप्रियता भी हासिल हुआ है । विगत कुछ समय से कुछ जगहो पर ई-टिकट की सुविधा में टिकट दलालो के द्वारा नियम विरुद्ध टिकटो की बूकिंग तथा कालाबाजारी की खबरे भी मिलती रही है । समय-समय पर रेलवे के वाणिज्य तथा रेलवे सुरक्षा बल विभाग के द्वारा छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई भी की जाती रही है ।

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अलग-अलग जगहो से काफी मात्रा में ई-टिकटों की नियम विरुद्ध बुकिंग तथा कालाबाजारी की शिकायतों पर सज्ञान लेते हुए 26 एवं 27 अगस्त को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अमिय नंदन सिन्हा के निर्देश पर तीनों मंडलों मे एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई । टिकट दलाल अपने व्यक्तिगत आई.डी. का दुरूपयोग करते हुए आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिजर्वेशन टिकट बेचते है, जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है । इन पर लगाम लगाने हेतु पूरे दक्षिण पूवज् मध्य रेलवे मे अलग – अलग शहरों में एक साथ छापेमारी की गई । इस अभियान में 30 प्रकरण पंजीबद्ध कर 32 अवैध टिकट दलालों को गिरफतार किया गया तथा लगभग 6,50000/- रू. मूल्य के टिकटों की जप्ती की गई ।

छापेमारी हेतु बनाई गई टीम ने रायगढ़, चांपा,कोरबा, बिलासपुर,पेन्ड्रारोड, अंबिकापुर, रायपुर , भिलाई एवं दुर्ग, मध्यप्रदेश अनुपपुर,छिंदवाड़ा,शहडोल, नैनपुर,महाराष्ट्र,भंडारारोड, तुमसर रोड, ईतवारी, नागपुर में छापा मारा तथा इस दौरान 30 प्रकरण पंजीबद्ध किए। जिनमें बिलासपुर में11,रायपुर में 6 एवं नागपुर में 13 प्रकरण दर्ज हुए। जप्त टिकटों का मूल्य भविष्य यात्रा टिकट- रू. 22,801.00,पूर्व यात्रा टिकट रू. 6,22,437.27,कुल कीमत रू. 6,45,238.27 दलालों के पास से जब्त किए गए। इसके अलावा उनके पास से कम्प्यूटर,मोबाईल, लेपटाप के अलावा 22,801.00 लाईव टिकट बरामद किए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *