मांगों को लेकर निजी स्कूल संचालक दो सितंबर से डीपीआई का करेंगे घेराव

भोपाल
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो सितंबर को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) का घेराव करेगा। एसोसिएशन ने मांग की है कि क्लास-1 से लेकर क्लास -5 तक के स्कूल सुचाारू रूप से कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार खोल दिए जाएं। क्लास 1 से क्लास 12 तक की मान्यता का नवीनीकरण किया जाए। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की मान्यता विगत वर्षों में जिस प्रकार से की गई। उसी प्रकार से वर्ष 2025 तक की जाए। प्रदेश के सभी विद्यालयों ने नवीनीकरण का आवेदन कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह का कहना है कि जब तक निजी स्कूलों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *