छत्तीसगढ़ी कलाकारों का थिएटर मेला 31 से
रायपुर
जुगनू थिएटर एवं फिल्म सोसाइटी की पहली वर्षगांठ के अवसर पर महादेव घाट स्थित रायल क्लब में छत्तीसगढ़ी कलाकारों के लिए थिएटर मेले का आयोजन 31 अगस्त और 1 सितंबर को अयोजित किया गया है। मेले का शुभारंभ पद्मश्री अनूप रंजन पांडे करेंगे। इस थिएटर मेले का उद्देश्य रायपुर की जनता को छत्तीसगढ़ के रंगमंच की रंगबिरंगी दुनिया से रूबरू करवाना है।
मेले में रंगकर्मी अरुण भंगे (बिलासपुर) द्वारा सेट डिजाइन, प्रापर्टी मेकिंग और थिएटर मेकअप पर वर्कशॉप लेंगे, वहीं संपत चारी (रायपुर) स्क्रीन प्ले राइटिंग और स्टोरी बोर्डिंग पर मास्टर क्लास लेंगे। छत्तीसगढ़ी कलाकार प्रांजल राजपूत छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और छत्तीसगढ़ के गौरव सुपर डांसर, डांस इंडिया डांस फेम लक्ष्मण कुंभार फ्री स्टाइल डांस की वर्कशाप लेंगे। सारी वर्कशाप और मेले में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। इस साल से जुगनू की ओर से हबीब तनवीर के 99वें जन्मदिवस के अवसर पर हबीब तनवीर स्मृति स्कालरशिप एक लड़का और एक लड़की को हर साल दी जाएगी, जिसमें उनके नाट्य प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जुगनू थिएटर एवं फिल्म सोसाइटी की होगी।
कार्यक्रम इस प्रकार आयोजित होंगे 31 अगस्त में जुगनू की बाल कलाकारा और हूला हूप में वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर विज्ञा बागरेचा अपनी प्रस्तुति देंगी। बाल कलाकार हर्षराज सिंह जब्बल रश्मिरथी नामक मोनो एक्ट प्रस्तुत करेंगे। कथाकार रायपुर के स्टोरीटेलर सृष्टि त्रिवेदी के नेतृत्व में कहानियों का मंचन करेंगे।
एक सितंबर को यूनिवर्सल पपेट थिएटर भिलाई के विभाष उपाध्याय कठपुतली थिएटर की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ की सबसे एक्टिव और करीब 40 साल से लगातार रंगमंच में सक्रिय 65 वर्षीय अनिता उपाध्याय छत्तीसगढ़ की कवयित्री प्रभा सरस की लंबी कविता का नाटकीय मंचन करेंगी। बाल रंगमंच के क्षेत्र में इनका अनुकरणीय योगदान है। पलाश श्रीवास्तव का बैंड म्यूजिक परफारमेंस देगा। छत्तीसगढ़ के गौरव सुपर डांसर, डांस इंडिया डांस फेम लक्ष्मण कुंभार नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
