सड़क पर गढ्ढा या गढ्ढे पर सड़क?
अम्बिकापुर
राज्य के अमूमन सभी सड़कों की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि जिसाके बयां करने का भी कोई लाभ नहीं है। क्योंकि केवल दिखावे के लिये पैचवर्क किया जाता है और उसके कुद दिनों बाद सड़कों की वही बदतर हालत हो जाती है। शहर के अंदर की सड़कों के साथ ही साथ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत भी इतनी खराब है कि किसी भी क्षण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ऐसा ही एक वाक्या अंकिापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया है जिसमें राजमार्ग का एक बड़े हिस्से में बड़ा गढ्ढा हो गया इतनी ही नहीं इसके बाजू में दस पहिया वाला लोडेड ट्रक ही पूरी तरह से धंस गया जो सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता की हकीकत बयां कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में घटिया फ्लाई ओवर के चलते इस पर हादसे हो चुके हैं पूलों के जिर्णाद्धार का कार्य चल रहा है वह इतना धीमी गति से चल रहा है कि इसके इस सरकार के कार्यकाल तक पूरा कर लिया गया तो एक बड़ी उपलब्धी होगी।
एसी ही एक घटना लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 130 में सड़क धसने के कारण हुर्ई। एक लोड मालवाहक वाहन फंस गया। इससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। अंबिकापुर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सिंगीटाना के पास एनएच 130 पर सड़क धसने से रायपुर से अम्बिकापुर आ रही चना लोड ट्रक फंस गई। वही बीच सड़क पर बड़ा सा गड्ढा हो गया है। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया है और सड़क के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया है। जबकि सड़क पर थोड़ी सी जगह बची है, उस पर से लोग खतरा उठा कर गाडिय़ों को पार कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
