जनजाति वर्ग के उत्थान की दिशा में भरकस प्रसार हो – मंत्री सुश्री मीना सिंह

भोपाल

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि जनजाति वर्ग के लोगों के उत्थान की दिशा में भरकस प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि जनजातीय बंधु हर दिशा में प्रगति की ओर अग्रसर हों। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएँ।

सुश्री सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ जनजातीय लोगों तक पहुँचना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि हमें जनजातीय वर्ग को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के जतन करने होंगे।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास के लिए नए तरीकों को अपनाया जाएगा।

मंत्री सुश्री सिंह ने इस बैठक में लगभग सभी ऐसे अधिकारियों को तलब किया था जिनका अनुसूचित जाति, जनजाति की बेहतरी से जरा भी वास्ता हो।

मंत्री सुश्री सिंह ने तीन वर्ष के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी तलब की। उन्होंने बालिकाओं की ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री सुश्री सिंह ने ब्यूटी पार्लर और मोबाइल रिपेयरिंग की बेहतरीन संभावनाओं को रेखांकित किया। मंत्री सुश्री सिंह ने जनजातीय बालिकाओं के प्रति भेदभाव नहीं बरते जाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *