शत प्रतिशत हितग्राहियों की आधार सीडिंग एवं पेंशन राशि का भुगतान डी.बी.टी के माध्यम से कराने के निर्देश

रायपुर
सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित पेंशन योजनाओं की पेंशन राशि डी.बी.टी के माध्यम से हितग्रहियों के खाते में सीधे जमा कराई जा रही है।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया है कि भुगतान में पारदर्शिता हेतु पोर्टल में हितग्राहियों के शत प्रतिशत् अद्यतन डाटावेस के साथ आधारित भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है। इस हेतु जनपद पंचायत और नगरीय निकायों के द्वारा हितग्राहियों का आधार सीडिंग अनिवार्य है। उन्होंने नगर पालिका निगम रायपुर एवं बिरगांव के आयुक्त सहित जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शत प्रतिशत हितग्रहियों के आधार सीडिंग एवं पेंशन राशि का भुगतान डी.बी.टी से करवाने के निर्देश दिए है।

समाज कल्याण विभाग रायपुर के संयुक्त संचालक भूपेन्द्र पांडे ने बताया कि केन्द्रीय योजनाओं में जिले के जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में आधार सिडिंग लगभग 90 प्रतिशत् है। डाटाबेस में जानकारी अद्यतन नहीं किये जाने से अभी भी लगभग 13.41 प्रतिशत् प्रतिशत हितग्राहियों को नॉन डी.बी.टी. के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसे शत् प्रतिशत किया जाना है। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित डाटा प्रविष्टि की अपरिहार्यता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। इसके लिए डाटाबेस का सूक्ष्म परीक्षण कर खाता कमांक आधार नम्बर का अद्यतन किया जाए। उन्होंने हितग्रहियों का एन.एस.ए.पी के पोर्टल में शत प्रतिशत आधार सीडिंग कराने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *