भविना आपने इतिहास रच दिया- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी सिल्वर मेडल पर बधाई

नई दिल्ली
देश ने रविवार को जापान में चल रहे टोक्यो पैरालिंपिक में टेबल टेनिस में पैडलर भाविनाबेन पटेल की रजत पदक की जीत पर खुशी जताई है। पटेल ने महिला सिंगल वर्ग 4 के फाइनल में चीन की झोउ यिंग से हारने के बाद पदक जीता। वह इससे पहले वर्ल्ड नंबर 1 को हराकर फाइनल में पहुंची थी। भविना ऐसी पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। टोक्यो गेम्स भारत के लिए काफी ऐतिहासिक साबित हुए हैं। पहले ओलंपिक में कई चीजें पहली बार हुई और अब भविना ने भी पैरालंपिक में पहली दफा भारत का टेबल टेनिस के महिला वर्ग में खाता खोला। इस मेडल से वे काफी खुश हैं।
उनकी जीत के तुरंत बाद, विभिन्न राजनेताओं से बधाई संदेश आने लगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, "भविना पटेल ने #पैरालिंपिक में रजत जीतकर भारतीय दल और खेल प्रेमियों को प्रेरित किया। आपके असाधारण दृढ़ संकल्प और कौशल ने भारत को गौरव दिलाया है। इस असाधारण उपलब्धि के लिए आपको मेरी बधाई।" 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *