प्रदेश में खेल पुरस्कारों की घोषणा, विवेक सागर को विक्रम अवॉर्ड से नवाजा गया

भोपाल

टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर और पैरा कैनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव समेत 10 खिलाड़ियों को MP सरकार विक्रम अवॉर्ड से पुरस्कृत करेगी। खेल विभाग ने शनिवार को 2020 के खेल पुरस्कारों के लिए नामों का ऐलान कर दिया। साथ ही कोच डॉ. हबीब हसन, रिचपाल सिंह सालरिया एवं वीरेंद्र डबास को विश्वामित्र अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

स्पोर्ट्स डायरेक्टर पवन जैन ने नामों का ऐलान किया है। इनमें 10 खिलाड़ियों को विक्रम अवॉर्ड, 13 खिलाड़ियों को एकलव्य अवॉर्ड मिलेगा। वहीं, 3 कोच को विश्वामित्र अवॉर्ड, 1 को स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार मिलेगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार-2020 के लिए पद्मश्री एवं इंदौर टेबल टेनिस संघ के पूर्व अध्यक्ष अभय छजलानी के नाम का ऐलान हुआ है।

इन खिलाड़ियों के नामों का ऐलान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *