दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत
बेमेतरा
शनिवार की दोपहर में एक मकान की दीवार के ढह जाने से तीन बच्चे उसके नीचे दब गए जिनमे से दो बच्चों की मौत हो गई एक बच्चे को अस्पातल में भर्ती किया गया है। घटना जिले साजा क्षेत्र के चोरभट्टी गांव की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक ग्राम चोरभट्टी में कुछ बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में तीन बच्चे आ गए। मिट्टी की दीवार धसकने से तीन बच्चे उसके नीचे दब गए।
गांव वालों को बात जैसे ही पता चली, तत्काल भीड़ जुटी और बच्चों को निकालने मशक्कत की गई। बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन दो बच्चों की सांसे उखड़ चुकी थी, जबकि एक बच्चे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 5 वर्षीय अनुष्का,9 वर्षीय देवराज राज शामिल है।घायल तीसरे बच्चे की की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि बारिश की वजह से मिट्टी की यह दीवार ढह गई। आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्होंने तुंरत मलबा हटाने का काम शुरू किया लेकिन दो बच्चों की मौत हो चुकी थी जबकि घायल बच्चे का तत्काल अस्पताल भेजा।
