दो हजार करोड़ का फिर कर्ज लेगी सरकार
भोपाल
मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज खुले बाजार से लेने जा रही है। इसके लिए 31 अगस्त तक राज्य सरकार ने वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए है। राज्य सरकार इसके लिए रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के कोर बैंकिंग साल्यूशन ई कुबेर सिस्टम के जरिए आॅनलाईन निविदाएं आमंत्रित करेंगी। 31 अगस्त तक राज्य सरकार को कर्ज देने की इच्छुक संस्थाएं अपने प्रस्ताव दे सकेंगी। इसके लिए इलेक्ट्रानिक तौर पर ई- आॅफर देना होगा। जो वित्तीय संस्थाएं सबसे कम ब्याज दर पर राज्य सरकार को कर्ज देने के लिए तैयार होंगी और जिसका आॅफर सबसे बेहतर होगा उस वित्तीय संस्था से एक सितंबर 2021 को कर्ज लिया जाएगा। इस कर्ज की अदायगी राज्य सरकार पांच साल में करेगी। एक सितंबर 2026 तक यह कर्ज राज्य सरकार अदा कर देगी।
राज्य सरकार पर अभी 2 करोड़ 53 लाख 335 करोड़ की देनदारियां है। इसमें खुले बाजार से एक लाख 54 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया है। पावर बांड और अन्य बांड का कंपनसेशन का 7360 करोड़ देना है। वित्तीय संस्थाओं की देनदारी 10901 करोड़ की है।
राज्य सरकार पिछले 18 महीने में सरकार 40 हजार 473 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है और अब एक बार फिर इसी माह दो हजार हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है।
