तीन माह तक के बिजली बकायदारों को राहत, नहीं कटेगा कनेक्शन: ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा

 लखनऊ 
ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को गोसाईंगंज उपकेंद्र व तालकटोरा वर्कशॉप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण किया और कहा कि उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं है। निर्बाध बिजली सभी उपभोक्ताओं का हक है। उन्होंने मध्यांचल एमडी को निर्देशित किया कि तीन माह तक के बकायेदार उपभोक्ताओं को परेशान न करें, कनेक्शन काटना विकल्प नहीं है। उन्हें बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें। उनकी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

गोसाईंगंज उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान ऊर्जामंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्मरों के ओवरलोडिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, यह उचित नहीं है। इस समस्या के स्थायी निराकरण के लिए प्रयास होने चाहिए। उन्होंने अधिक ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मध्यांचल निगम के एमडी सूर्यपाल गंगवार को जांच का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 1912 पर प्राप्त होने वाली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतों का अविलंब संज्ञान लें। मध्यांचल एमडी स्वयं निगरानी करें, तय समय में निस्तारण न होने पर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

 
इसके बाद उन्होंने तालकटोरा रोड स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला का भी औचक निरीक्षण दिया। उन्होंने मरम्मत किये गए ट्रांसफॉर्मरों पर कलर मार्किंग न होने पर नाराजगी जताई। निर्देशित किया कि पूरे डिस्कॉम में डैमेज ट्रांसफार्मर जो लगने के बाद दोबारा गारंटी अवधि में फुंके, एक से अधिक बार फुंके ट्रांसफॉर्मरों तथा लगते ही फुंके ट्रांसफॉर्मरों की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मरम्मत के लिए आये ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत का समय और घटाए जाने को कहा। साथ ही मरम्मत किये गए उपकरणों की जांच नियमित तौर पर टेस्ट डिवीजन से भी कराए जाने के निर्देश दिए। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *