हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज PGIMER चंडीगढ़ में भर्ती

चंडीगढ़
 हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में भर्ती हैं। उनकी तबियत बिगड़ने पर यहां लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि, उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरता रहता है। पिछले दिनों भी उनमें आॅक्सीजन की कमी की शिकायत हुई थी, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट मिलने पर आज पीजीआई से नई बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, हवाई जहाज में बैठने की वजह से विज के फेफड़ों में सूजन आ गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, विज पल्मोनरी (फुफ्फुसीय) और श्वसन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं और उनका ख्याल रखा जा रहा है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेता विज अभी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती रहेंगे। यहां वह कई डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका ऑक्सीजन स्तर पिछले कई दिन से कम हो रहा था। यही वजह थी कि, वे सरकारी बैठकों और सचिवालय में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाने लगे। उनकी गाड़ी में भी ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *