कृषक हित में प्र-संस्करण इकाइयों के ठोस निवेश प्रस्तावों को पूरा सहयोग

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कृषि, खाद्य प्र-संस्करण और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को विशेष प्रोत्साहन देंगे। इन क्षेत्रों में गत डेढ़ दशक में अनेक नई इकाइयाँ स्थापित हुई हैं, जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में निवेश के नवीन ठोस प्रस्तावों को क्रियान्वित करने के लिए राज्य शासन पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री चौहान से आज निवास पर भेंट करने आए निवेशकों से चर्चा कर रहे थे।  मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में अभिजीत वर्मा एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अविगना प्राइवेट लिमिटेड, नीतिन चंद्रा एसोसिएट डायरेक्टर सीबीआरई और इलयास इकबाल डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट एक्सिस बैंक शामिल थे। निवेशकों द्वारा प्रदेश में विभिन्न इकाइयों के माध्यम से कृषि उत्पादों पर आधारित प्र-संस्करण इकाइयाँ स्थापित करने का विचार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *