लखनऊ विश्वविद्यालय : बीए, बीए ऑनर्स प्रवेश परीक्षा आज

 लखनऊ 
लखनऊ विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को पहली पाली में बीसीए और दूसरी पाली बीए व बीए ऑनर्स की परीक्षा होगी। 
   
वहीं चौथे दिन शुक्रवार को सुबह की पाली में कुल 1964 अभ्यर्थियों ने बीबीए और बीबीए टूरिज्म की प्रवेश परीक्षा दी। 1017 अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में 3445 उपस्थित रहे और 1534 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *