निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा इंक्रीमेंट का लाभ, एरियर के लिए करना होगा इंतजार
भोपाल
प्रदेश के नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषदों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को भी अब जुलर्ठ 2021 और जनवरी 2022 को देय वार्षिक वेतनवृद्धि भुगतान मिल सकेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव तरुण राठी ने इस संबंध में सभी नगर निगम आयुक्तों सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को विस्तृत निर्देश भी जारी कर दिए है। नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत आनेवाले सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों को जुलाई 21 और जनवरी 2022 की वार्षिक वेतनवृद्धि प्रदाय करने के लिए वित्त विभाग ने अनुमति दे दी है। लेकिन जुलाई 2020 और जनवरी 2021 की
वेतनवृद्धि के वित्तीय लाभ, एरियर की राशि प्राप्त करने के लिए निकायों के कर्मचारियों और अधिकारियों को इंतजार करना होगा। वित्त विभाग के पास यह मामला अभी मंजूरी के लिए लंबित है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसके संबंध में पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे। इसके चलते इस माह अब निकायों में कार्यरत लाखों कर्मचारियों को वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकेगा।
