संविदा कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, महंगाई भत्ता
भोपाल
संविदा कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन और महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा जून 2018 में तय किए गए नियमों के मुताबिक फॉर्मूला नहीं बदला जाएगा। यह बात सरकार की तरफ से साफ कर दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जून 2018 में नए नियम बनाए थे। इसमें संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन का 90 प्रतिशत वेतन और उस पर महंगाई भत्ता देने का प्रावधान था। संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि यह नियम बनने से पहले कई विभागों में यह प्रावधान लागू थे। जब सातवें वेतनमान के अनुसार वेतनवृद्धि की बात आई तो 90 प्रतिशत न्यूनतम वेतन और इंडेक्स के अनुसार डीए की गणना की गई।
