वेतनवृद्धि को मिली हरी झंडी, कर्मचारियों में खुशी

भोपाल
नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने निर्णय लिया हैं कि उक्त निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को जल्द ही वार्षिक वेतनवृद्धि प्रदान की जाएगी। शासन ने विभागों के लिए यह निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। साथ ही नगरीय निकायों के लिए विभाग से अलग से आदेश जारी हुए हैं। इसके चलते सभी नगर निगम आयुक्त, नगर पालिका और नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजे जा चुके हैं। वित्त विभाग ने निर्देश के आधार पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इन कर्मचारियों को जुलाई 2021 और जनवरी 2022 की वार्षिक वेतनवृद्धि देने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *