कोंकणा सेन और मोहित रैना स्टारर ‘मुंबई डायरीज 26/11’ का ट्रेलर रिलीज

कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी स्टारर वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज 26/11’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बता की जानकारी मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया पर मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज का ट्रेलर शेयर कर फैंस को दी है। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 9 सिंतबर को रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी ने ट्रेलर शेयर कर लिखा, मुंबई के सभी साइलेंट वॉरियर्स को सलाम। यह वेब सीरीज 26 नवंबर 2008 के दिन मुंबई में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिक्स और अन्य हॉस्पिटल स्टाफ के इर्द-गिर्द घूमेगी जिन पर हमले से घायल हुए लोगों के साथ आतंकवादियों का इलाज करने का जिम्मा है। भागदौड़ और दहशत के बीच यह वेब सीरीज डर की सच्ची घटना को दिखाएगी। निखिल आडवाणी द्वारा रचित और मोनिशा आडवाणी और एम्मे एंटरटेनमेंट के मधु भोजवानी द्वारा निर्मित यह वेब सीरीज निखिल गोंसाल्वेस के साथ निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित है। इस सीरीज में सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी जैसे एक्टर्स भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *