दूसरे डोज के लिए कोविन्पोर्टल में आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं

रायपुर
21 जून के पहले जिन लोगों ने सीजी टीका के माध्यम से कोविड-19 टीका का पहला डोज लगवाया है, उन सभी लोगों को दूसरे डोज के लिए कोविन् पोर्टल में आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना है, सीधे नजदीकी टीकाकरण केंद्र में संपर्क करना है।

इसकी वजह यह है कि पहला डोज सीजी टीका से लगने अर्थात पहला डोज कोविन् पोर्टल से नहीं लगने की दशा में सीधे दूसरे डोज के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा कोविन् पोर्टल में आम जनता हेतु उपलब्ध नहीं है। यह सुविधा केवल टीकाकरण केंद्रों पर ही उपलब्ध है। जिन व्यक्तियों के दूसरे डोज का समय हो गया है, उनसे अपील है कि कृपया वैक्सीन का दूसरा डोज अवश्य लगवा लें। यदि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए संबंधित व्यक्ति निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *