अब सभी राष्ट्रीय संस्थान निजी हाथों में होंगे – रिजवी

रायपुर
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी किये गये रोडमैप जिसमें रेल्वे, सिविल एविएशन तथा स्टेडियमों को लीज पर देकर 6 लाख करोड़ कमाने की दिशा में विनिवेश किए जाने की भाजपाई मानसिकता की आलोचना करते हुए इस रोडमैप को देशहित के विपरीत बताते हुए कहा है कि देश की सम्पत्तियों को गिरवी रखना सर्वथा उपयुक्त नहीं है। एक तरह से भाजपा देश की धरोहर रूपी उपरोक्त सम्पत्तियों को गिरवी या यूं कहिए कि उन्हें बेचने का प्लान बना रही है, जो देशद्रोह के समान है। देश के अम्बानी व अडाणी जैसे बड़े उद्योगपतियों को उपकृत कर भाजपा का यह खेला देशवासियों के गले उतरने वाला नहीं है। वर्षों उपरांत हासिल की गई देश की धरोहरों को भाजपा स्वदेशी ईस्ट इण्डिया कम्पनियों के हाथों सौंप रही है। लाखों-करोड़ों की देश की आन, बान एवं शान को निर्दयता से गिरवी रखने का प्लान एक अघोषित षड?ंत्र ही परिलक्षित होता है। भाजपा को ऐसा देशद्रोही निर्णय लेने के पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहिए था तथा उपरोक्त संसाधनों को गिरवी रखने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालना चाहिए था, परन्तु भाजपा ने ऐसा न कर केवल अपने चहेतों उद्योगपतियों को उपकृत करने के लिए एक सुनियोजित षड?ंत्र रचा है।

रिजवी ने कहा है कि देश में अंग्रेज भी व्यापार करने की नियत लेकर ईस्ट इंडिया कम्पनी लेकर आए थे तथा बाद में चन्द देश के जयचंद एवं मीर जाफर जैसे गद्दारों के कारण भारत की सत्ता पर काबिज होकर दो सौ साल तक राज किया था। वित्त मंत्री द्वारा जारी रोडमैप से गिरवी रखने की योजनाओं के पीछे केवल भाजपा का निहित स्वार्थ ही परिलक्षित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *