खालिस्तानियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 18 पिस्टल बरामद 

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए 2 हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी खालिस्तानी एक्टिविस्ट और दूसरे गैंगस्टर्स को हथियार सप्लाई करते थे। इनके पास से 18 पिस्टल और 60 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अब अपने शहर में लीजिए सबसे बेहतरीन एसयूवी की टेस्ट ड्राइव – यहां क्लिक करें स्पेशल सेल ने सोशल मीडिया पर खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू की। 

इस दौरान पुलिस को पता चला कि, अब खालिस्तानी आतंकी पाकिस्तान से हथियार आसानी से नही ले पा रहे है, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों के साथ डील कर रहे हैं। इस हथियारों का इस्तेमाल पंजाब और देशभर में खालिस्तानी गतिविधियों आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में इस्तेमाल होना था।

पकड़े गए दोनो हथियार तस्कर मध्य प्रदेश के रहने वाले है। इनकी पहचान बबलू सिंह और राजेन्द्र सिंह बरनाला के तौर पर हुई है। ये दोनों पिछले 1 साल से हथियार और कारतूस खरीद रहे थे। इसके बाद से मिले हथियारों के जखीरों को लेकर दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, तरनतारन के रहने वाले तीन खालिस्तानी समर्थकों को पकड़ी गई हथियारों की ये खेप पहुचाने वाली थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *