प्राची के साथ प्रदेश और देश की जनता की शुभकामनाएँ

भोपाल

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि पेराकेनो (वाटर स्पोर्ट्स) इवेंट्स में पैरा-ओलिम्पिक के लिये पहली बार भारतीय महिला खिलाड़ी के तौर पर क्वालीफाई हुई सुप्राची यादव के साथ देश और प्रदेश के लोगों की शुभकामनाएँ हैं। सुयादव ने पैरा-ओलिम्पिक में क्वालिफाई कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। टोक्यो जापान में आयोजित पैरा-ओलिम्पिक में 3 सितम्बर को आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर स्वदेश लौटेंगी। सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया केनोइंग-कयाकिंग वाटर स्पोर्ट्स केन्द्र पर सुप्राची यादव के टोक्यो रवाना होने के पहले आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि अवसर मिलने पर उसे बेकार नहीं जाने दिया जाना चाहिये। अवसर के साथ परिश्रम की भी आवश्यकता होती है। ईश्वर सबको अवसर देता है, जो परिश्रम और एकाग्रता से आगे बढ़ते हैं, उन्हें विजयभी मिलती है। चम्बल की बेटी सुप्राची यादव ने भिण्ड में वाटर स्पोर्ट्स में मेहनत कर प्रदेश और देश की प्रतियोगिताओं में स्थान बनाया। सुयादव पैरा-ओलिम्पिक के लिये पेराकेनो इवेंट में क्वालिफाई हुई हैं। यह प्रदेश और देश के लिये गौरव का अवसर है। उन्होंने सुप्राची यादव के साथ उनके प्रशिक्षक मयंक ठाकुर और चिकित्सक (फिजियो थेरेपिस्ट) डॉ. ईशा जोशी, मध्यप्रदेश केनोइंग-कयाकिंग संघ के अध्यक्ष एम.एस. तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों को वाटर स्पोर्ट्स में प्रदेश का नाम रोशन करने के लिये बधाई दी। सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने टोक्यो रवाना होने के पूर्व सुप्राची यादव को व्यक्तिगत स्तर पर सम्मान स्वरूप 25 हजार रुपये नगद भेंट किये और स्वेच्छा अनुदान निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *