सात किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

रायपुर। मादक पदार्थ गांजे के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे तीन युवकों को गुढि?ारी पुलिस ने लोको कॉलोनी स्थित काली मंदिर पास से सात किलो गांजे और एक्टिवा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में थाना गुढि?ारी पुलिस की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाहनों की तलाशी ली और व्यक्तियों की पतासाजी प्रारंभ की। इस दौरान उन्होंने एक एक्टिवा में सवार तीन लोगों को रोका तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीन युवकों ने अपना नाम मोहन राजपूत उर्फ मोहन नेपाली, महेश पथोड़े उर्फ बोबी एवं करण दास मानिकपुरी निवासी गुढि?ारी बताया। पुलिस टीम ने एक्टिवा की तलाशी ली जिसमें डिक्की में पालीथीन के अंदर रखा सात किलो गांजा पाया गया जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन कीमत लगभग 50,000 रुपये को भी जप्त कर लिया। तीनों युवकों के खिलाफ गुढि?ारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/21 धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *