उमेश अग्रवाल को राजस्व मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उमेश कुमार अग्रवाल (भाप्रसे 2004) सदस्य राजस्व मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ अध्यक्ष,राजस्व मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के  सचिव डा. कमलप्रीत सिंह के हवाले से उक्त आदेश जारी किया गया है। वहीं एक अन्य आदेश के मुताबिक सहायक कलेक्टर रायगढ़ सुश्री प्रतिष्ठा ममगई को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक  बलौदाबाजार भाटापारा बलौदाबाजार जिला के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *