शाम 6 बजे तक 19.95 लाख से अधिक को लगी वैक्सीन

भोपाल

टीकाकरण महाअभियान-2 के पहले दिन 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध शाम 6 बजे तक प्रदेश में 19 लाख 95 हजार 263 नागरिकों को वैक्सीन लगायी गयी। वैक्सीनेशन के लिये निर्धारित की गयी रणनीति के तहत टीकाकरण केन्द्रों पर दिनभर वैक्सीन लगवाने वालों का आने का क्रम जारी रहा। महाअभियान में तैनात किये गये प्रेरकों की भूमिका अहम रहीं, जिनके प्रयासों से लोगों को केन्द्रों तक लाया गया। जिलों में नि:शक्तजनों के लिये विशेष मोबाईल वेन की व्यवस्था भी की गई थी। केन्द्र में आने वाले नागरिकों का स्वागत भी किया गया।

अब तक की वैक्सीनेशन रिपोर्ट

  •     प्रात: 10 बजे तक 92 हजार 232 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
  •     प्रात: 11 बजे तक 2 लाख 58 हजार 805 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
  •     दोपहर 12 बजे तक 4 लाख 62 हजार 828 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
  •     दोपहर 1 बजे तक 6 लाख 97 हजार 606 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
  •     दोपहर 2 बजे तक 9 लाख 42 हजार 490 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
  •     दोपहर 3 बजे तक 11 लाख 93 हजार 240 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
  •     शाम 4 बजे तक 14 लाख 62 हजार 747 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
  •     शाम 5 बजे तक 17 लाख 40 हजार 250 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।
  •     शाम 6 बजे तक 19 लाख 95 हजार 263 नागरिकों का हुआ टीकाकरण।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *