किन्‍नर ने दोस्‍त की लाठी मारकर हत्‍या की, शराब के लिए मांग रहा था रुपए

भिंड  
मेहगांव थाना क्षेत्र के पाराशर मार्केट में एक किन्‍नर ने अपने दोस्‍त को पैसों के लेनदेन को लेकर मौत के घाट उतार दिया। किन्‍नर ने युवक के सिर में लाठी कारकर हत्‍या कर दी। यह वारदात देख रही मृतक की बहन ने शोर मचाया तो आरोपी घटना स्‍थल से भाग गया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किन्‍नर के खिलाफ हत्‍या का मुकद्दमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती मार्केट निवासी मुकेश(41) पुत्र वकील प्रसाद पाराशर रात करीब 10.30 बजे खाना खाकर कमरे में सो रहा था। इसी समय किन्नर नंदिनी उर्फ विशाल सिकरवार निवासी गोहद आ गया। नशे में धुत होकर किन्नर नंदिनी ने मुकेश को जगाया। दोनों के बीच पैसे को लेकर झगड़ा चल रहा था। नंदिनी को मुकेश से पैसा लेना था। मुकेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया। किन्नर नंदिनी ने लाठी से हमला कर दिया। मुकेश के चचेरे भाई नीलेश पाराशर का कहना है कि मुकेश उस समय घर पर अकेला था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। घर में बहन ममता और उसके दो बच्चे थे। घर के बाहर वाले कमरे से झगड़े की आवाज सुन बहन ममता आईए तब उसने किन्नर नंदिनी को मारपीट करते देखा। बहन के आते ही नंदिनी भाग गया। इसके बाद मुकेश को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किन्नर नंदिनी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार करेंगे
आरोपी किन्‍नर ने युवक की हत्‍या कर दी है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है, जल्‍द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
डीबीएस तोमर, थाना प्रभारी, मेहगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *