मंत्री सारंग ने विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अन्नानगर क्षेत्र के बुद्ध विहार में ट्रासंफार्मर में आग लगने से बस्ती में प्रभावित विद्युत सप्लाई को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। बी.एच.ई.एल. और विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को बस्ती के दौरे के समय यह निर्देश दिये गये। मंत्री सारंग ने कहा कि दोनों मिलकर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को ठीक करें। उन्होंने दो दिन में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने को कहा है।

मंत्री सारंग ने बुद्ध विहार के रहवासियों से चर्चा की और उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *