3151 गाँवों के हर घर में पहुँचा नल से जल

भोपाल

प्रदेश के 3151 ग्रामों के हर घर में अब नल कनेक्शन के जरिये शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति हो रही है। जल जीवन मिशन में प्रदेश की समूची ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध करवाने का कार्य प्रत्येक जिले में जारी है। अब तक स्थापित क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) के अनुसार प्रदेश की ग्रामीण आबादी की जलप्रदाय योजनाएँ त्वरित गति से पूर्ण की जा रही हैं, ताकि ग्रामीणों को योजना से लाभान्वित किया जा सके।

जल जीवन मिशन में 40 लाख 19 हजार नल कनेक्शन मुहैया करवाकर पूरी ग्रामीण आबादी के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 33 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। घर-घर पेयजल की व्यवस्था के लिए चालू मिशन में निरन्तर विस्तार होता जा रहा है। प्रदेश की लगभग सवा पाँच करोड़ ग्रामीण आबादी के लिए एक करोड़ 22 लाख नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। जल जीवन मिशन में यह कार्य वर्ष 2023 तक पूर्ण किए जाने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *