अनूठा कार्यक्रम…भूपेश नाम के 25 विशिष्टजनों का हुआ सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भूपेश नाम के 25 विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया।पूर्व महापौर और नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे की अगुवाई में यह अनोखा आयोजन किया गया। इस  अनोखे आयोजन में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हमनाम 25 विशिष्टजनों का सामाजिक ,आर्थिक ,शैक्षणिक, राजनीतिक क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए सम्मान  किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति प्रमोद दुबे, मुख्य अतिथि विधायक विकास उपाध्याय , विशिष्ठ अतिथि पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  शैलेश नितिन त्रिवेदी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गिरीश दुबे एवम विनय तिवारी  आदि ने भूपेश बघेल के द्वारा किए गए विकास कार्यों को ऐसे ही निरंतर आगे जारी रखने हेतु अपील किए तथा छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से जन्मदिन की बधाई तथा आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर  शहर उपाध्याक्ष  बाकर अब्बास,बंशी कन्नोजे, अविनय दुबे, कमलेश नाथवानी,नवीन लाजरस एवं कांग्रेस परिवार के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *