मंत्री सखलेचा ने टीकाकरण महाअभियान में सहभागिता की अपील की

भोपाल
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टीकाकरण महाअभियान-2 में प्रदेश वासियों से टीका लगवाने की अपील की है।

मंत्री सखलेचा ने अपील में कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान के दृष्टिगत करोना से बचाव के लिये महाअभियान में 25 एवं 26 अगस्त को नागरिक टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से प्रदेश को, स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित करें। मंत्री सखलेचा ने कहा कि यह महाअभियान केवल आपकी सुरक्षा और मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अति आवश्यक है। अगर आप सुरक्षित हैं तो मध्यप्रदेश सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *