मुठभेड मे ईनामी नक्सली सहित दो मारे गये

सुकमा।  नक्सल प्रभावित इलाके गोमपाड़ -कन्हैयागुड़ा के जंगलों के बीच मंगलवार की सुबह से सुरक्षाबल व नक्सलियो के बीच हुई मुठभेड मे दो नक्सली मारे गये जिनमे से एक पांच लाख रुपए का ईनामी नक्सली है। मारा गया ईनामी नक्सली कमांडर कवासी हूंगा है। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। जबकि दूसरे नक्सली की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के सामान बरामद किए है।

सुकमा पुलिस कप्तान सुनील शर्मा ने मुठभेड की पुष्टी है।उन्होने बताया कि हालांकि इलाका बेहद संवेदनशील है इसलिए जवानों से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है। जो जानकारी मिली है उसके आनुसार सुकमा पुलिस को सूचना मिली थी कि, जिले के गोमपाड़ और कन्हैयागुड़ा के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मैजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार रात डीआरजी,सीआरपीएफ 217 बटालियन और कोबरा 202 बटालियन को रवाना किया गया। मंगलवार की सुबह सर्चिंग के दौराननक्सलियों ने जवानों को देखकर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे दो नक्सली मारे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *