पहली बार मिलेंगी CAPF को BIS मार्किंग वाली लेवल 5 बुलेट प्रूफ जैकेट

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के तहत देश में पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को लेवल-5 बुलेट रेजिस्टेंस जैकेट से लैस किया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सितंबर तक केंद्रीय सुरक्षाबलों को ये जैकेट दे दी जाएंगी। ये जैकेट ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) मार्किंग होंगी। जानकारी के मुताबिक, ये जैकेट कॉम्बैट ड्यूटी पर तैनात जवानों को, किसी वीआईपी की सुरक्षा में तैनात जवानों को और आतंकी-माओवादी ग्रस्त इलाकों में ड्यूटी करने वाले जवानों को ये जैकेट दी जाएंगी। इन जैकेट से जवानों की सुरक्षा में मदद मिलेगी, क्योंकि ये बुलेट प्रूफ होंगी। 

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा शेड्यूल को देखते हुए केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षाबलों को 23-24 सितंबर तक 4000 बुलेट प्रूफ जैकेट का नया सेट प्रदान किया जाएगा। पहली बार ये जैकेट BIS से सर्टिफाइड होंगी। आपको बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षाबल जो बुलेट प्रूफ जैकेट का इस्तेमाल करते हैं वो अमेरिकी न्याय विभाग की एक शोध विकास और मूल्यांकन एजेंसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जस्टिस (एनआईजे) के द्वारा अप्रूवड की गई है। MHA के अधिकारी ने कहा, 'BIS राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को कई तरीकों से पता लगाने योग्य और मूर्त लाभ प्रदान कर रहा है। इसमें सुरक्षित विश्वसनीय गुणवत्ता वाले सामान प्रदान करना, उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य खतरों को कम करना, निर्यात और आयात विकल्प को बढ़ावा देना, मानकीकरण, प्रमाणन और परीक्षण के माध्यम से किस्मों के प्रसार पर नियंत्रण जैसे कई लाभ शामिल हैं। BIS द्वारा अनुमोदित बुलेट प्रतिरोध जैकेट प्राप्त करने के अलावा, नई खेप में बुलेट प्रतिरोध जैकेट की गुणवत्ता को लेवल -5 तक बढ़ा दिया गया है। अभी तक, लेवल -4 श्रेणी बुलेट प्रतिरोध जैकेट का उपयोग सात CAPFs द्वारा किया जा रहा था। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स (AR) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) शामिल हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *